Hardoi: साक्षात्कार के उपरान्त 102 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया- जिला सेवायोजन अधिकारी

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि मंशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, हरदोई द्वारा निरन्तर रोजगार मेलों

Oct 17, 2025 - 18:29
132 Views
Hardoi: साक्षात्कार के उपरान्त 102 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया- जिला सेवायोजन अधिकारी
साक्षात्कार के उपरान्त 102 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया- जिला सेवायोजन अधिकारी

Hardoi: जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि मंशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, हरदोई द्वारा निरन्तर रोजगार मेलों का आयोजन करके बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय, हरदोई एवं माँ यशोदा प्रा० आई०टी०आई०, बधौली, हरदोई द्वारा संयुक्त रूप से आज एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न क्षेत्र की 06 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया।

उन्होने बताया कि उकत आयोजित रोजगार मेले में 185 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों को कम्पनी एवं उससे सम्बन्धित कार्य तथा प्राप्त वेतन भत्तों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इच्छुक अभ्यर्थयों ने अपने आवेदन के रूप में कम्पनी द्वारा निर्धारित प्रपत्र भरकर साक्षात्कार में भाग लिया। साक्षात्कार के उपरान्त 102 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

Also Read- Hardoi: मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को तालाब आवंटन पट्टे एवं उज्जवला योजना से लाभान्वित किया गया - सुशील कुमार मिश्रा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow