Hardoi: जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनी 70 शिकायतें, विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ा गया। 

कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 70 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण

By INA News Desk
Oct 17, 2025 - 18:24
41 Views
Hardoi: जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनी 70 शिकायतें, विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ा गया। 
जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनी 70 शिकायतें, विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों को जोड़ा गया। 

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 70 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण ढंग से हो।

जन सुनवाई के दौरान आज एक महिला को निराश्रित महिला पेशन योजना से जोड़ा गया तथा एक का राशन कार्ड, एक आयुष्मान एवं एक दिव्यांग पेंशन योजना से जोड़ा गया। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा0 प्रियंका सिंह व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : मिशन शक्ति फेज 5.0 में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow