Hardoi : मिशन शक्ति फेज 5.0 में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान

तीन पीड़िताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी काउंसलिंग की गई और जरूरी मदद दी गई। संबंधित थानों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। गांव की महिलाओं से

By INA News Desk
Oct 17, 2025 - 00:39
57 Views
Hardoi : मिशन शक्ति फेज 5.0 में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान
मिशन शक्ति फेज 5.0 में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान

हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जनपद के सभी थानों की महिला बीट टीमों ने 43 गांवों में चौपाल लगाकर 472 महिलाओं और युवतियों से बातचीत की। घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और कानून की जानकारी दी गई।

तीन पीड़िताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनकी काउंसलिंग की गई और जरूरी मदद दी गई। संबंधित थानों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। गांव की महिलाओं से बात कर अवैध गतिविधियों जैसे शराब, गांजा, चरस और नशीले पदार्थों के बारे में जानकारी ली गई। स्थानीय लोगों को पुलिस बीट नंबर, अधिकारियों के मोबाइल नंबर और हेल्पलाइन (112, 1090, 1098) की जानकारी दी गई।विद्यालयों, कॉलेजों और सामुदायिक केंद्रों में छात्राओं और महिलाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन का उपयोग और महिला अधिकारों की जानकारी दी गई। महिला बीट टीमों और एंटी रोमियो टीमों ने 47 जगहों पर चेकिंग की। 470 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर सख्त चेतावनी दी गई।

पुलिस ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्धता जताई। किसी भी असामान्य गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन नंबर पर देने की अपील की गई। हेल्पलाइन नंबर हैं: महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सहायता 112, बाल संरक्षण 1098, साइबर अपराध 1930, एम्बुलेंस 108 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076।

Also Click : Lucknow : प्रदेश की जनता ने सपा को दो बार रिजेक्ट किया और तीसरी बार भी रिजेक्ट करेगी: सूर्य प्रताप शाही

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow