Hardoi: जन सुनवाई में 66 शिकायतें प्राप्त, जिलाधिकारी ने त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश। 

कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा जन सुनवाई मे आज कुल 66 शिकायते

By INA News Desk
Jan 28, 2026 - 19:47
47 Views
Hardoi: जन सुनवाई में 66 शिकायतें प्राप्त, जिलाधिकारी ने त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश। 
जन सुनवाई में 66 शिकायतें प्राप्त, जिलाधिकारी ने त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश। 

Hardoi: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा जन सुनवाई मे आज कुल 66 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणावत्तापूर्ण पूर्ण हो।

उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखें तथा कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये व पात्रो को योजनाओं का लाभ दिया जाये। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्टेªट भूमिका यादव व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: कन्या जूनियर हाई स्कूल चठिया में ग्राम चौपाल: DM ने ली शिक्षा व्यवस्था की जानकारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow