Hardoi News: मंदिर से 20 किलो वजनी 6 घंटे चोरी, CCTV फुटेज गायब, CO ने जांच कर निर्देश दिए। 

सीओ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ ने मौके पर कैमरे के फुटेज देखने को कहा तो...

Jan 16, 2025 - 14:49
85 Views
Hardoi News: मंदिर से 20 किलो वजनी 6 घंटे चोरी, CCTV फुटेज गायब, CO ने जांच कर निर्देश दिए। 

By INA News Hardoi.

मंगलवार रात चोरों ने मंदिर से 20 किलो वजन के छह घंटे चोरी कर लिए। बुधवार सुबह जागने पर पुजारी को घटना का पता चला। पुजारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। मंदिर परिसर में ग्राम पंचायत से कैमरे लगाए गए थे। सीओ ने मौके पर कैमरे के फुटेज देखने को कहा तो ग्राम सचिव अवनीश कुमार ने बताया कि इंटरनेट का रिचार्ज खत्म हो गया था, इसलिए सीसीटीवी चल ही नहीं रहा। घटना की सूचना मिलते ही सीओ हरपालपुर शिल्पा कुमारी और थाना प्रभारी रमेश चंद्र द्विवेदी मौके पर पहुंचे। पुजारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

बेहटागोकुल कस्बे में पूरब दिशा में थाने से लगभग 100 मीटर दूर कालसेन बाबा का प्राचीन मंदिर है। मंदिर के पुजारी भरत स्वरूप बुधवार सुबह सोकर उठे और मंदिर गए तो मंदिर से घंटे चोरी होने की जानकारी मिली। सीओ हरपालपुर शिल्पा कुमारी और थाना प्रभारी रमेश चंद्र द्विवेदी मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ ने मौके पर कैमरे के फुटेज देखने को कहा तो ग्राम सचिव अवनीश कुमार ने बताया कि इंटरनेट का रिचार्ज खत्म हो गया था, इसलिए सीसीटीवी चल ही नहीं रहा।

Also Read- Hardoi News: BDO ने वरिष्ठ सहायक सहित सहायक लेखाकार पर मुकदमा दर्ज कराया, सरकारी दस्तावेज अनाधिकृत रूप से अपने पास रखने का आरोप।

इस लापरवाही पर सीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना निगरानी के कैमरे लगाने का कोई औचित्य नहीं है। इससे पहले भी टड़ियावां थाना क्षेत्र व कोतवाली शहर में मंदिर से घंटा चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसमें एसपी ने टड़ियावां में चोरी हुए घंटे की जानकारी के बाद स्वयं मौके पर जाकर पड़ताल की थी लेकिन अभी तक चोरों का कुछ पता नहीं चल सका है।

जिले में चोरी की घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है, यदि जिले के विभिन्न इलाकों में रात्रि गस्त ठीक से की जा रही है तो फिर चोरों को चोरी करने का मौका कैसे मिल जाता है। आखिर चोरों में इतनी हिम्मत कहां से आ रही है कि वे पुलिस के सुरक्षा चक्र को भेदकर बिना किसी डर के चोरी पर चोरी किए जा रहे हैं। कहीं न कहीं जिम्मेदार पुलिस कर्मियों की लापरवाही को इन घटनाओं से समझा जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow