हरदोई: गर्भपात के दौरान युवती की मौत के मामले में 3 गिरफ्तार

By INA News Desk
Jul 24, 2024 - 23:12
182 Views
हरदोई: गर्भपात के दौरान युवती की मौत के मामले में 3 गिरफ्तार

सांडी-हरदोई।
प्रेम-प्रसंग के मामले में अवैध संबंधों के बाद गर्भवती युवती का गर्भपात कराने के बाद हुई मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शेष मुख्य अभियुक्त की तलाश अभी जारी है। बता दें कि सांडी क्षेत्र इलाके में एक युवती का गांव के ही विजय कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी बीच दोनों में अवैध संबंध स्थापित हुए और वह गर्भवती हो गयी। जिसके बाद उक्त विजय और प्रधान ने युवती के भाई को 25000 रुपये देकर गर्भपात करा लेने की बात कही। जिले के एक निजी अस्पताल में गर्भपात के बाद उस युवती की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें - गौ आधारित खेती के लिए श्री अन्न (मिलेट्स) की फसलों की खेती सबसे उपयुक्त

इसके बाद प्रधान और उक्त विजय ने मिलकर बिना किसी को सूचना दिए जेसीबी की मदद से एक गड्ढा खुदवाया और उसमें मृत युवती के शव को दफनाया दिया। पुलिस को जब सूचना मिली तो शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। इसी मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि विजय सिंह ने बलराम पुत्र विश्राम, अमित पुत्र वेदराम और तारबाबू पुत्र श्रीपाल की मदद से उस युवती का एक निजी अस्पताल में गर्भपात कराया था। जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उक्त अमित, बलराम और तारबाबू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्यारोपी विजय की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow