हरदोई: गौ आधारित खेती के लिए श्री अन्न (मिलेट्स) की फसलों की खेती सबसे उपयुक्त

Jul 24, 2024 - 22:05
Jul 24, 2024 - 22:08
 0  62
हरदोई: गौ आधारित खेती के लिए श्री अन्न (मिलेट्स) की फसलों की खेती सबसे उपयुक्त

बावन-हरदोई।
बुधवार को ब्लॉक बावन में उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण का शुम्भारम्भ संयुक्त कृषि निदेशक, लखनऊ मंडल अनिल कुमार पाठक द्वारा किया गया। उन्होंने किसानों के लिए लाभकारी श्री अन्न (मिलेट्स) फसलों की खेती के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि किसान श्री अन्न (मिलेट्स) फसलों (ज्वार, बाजरा, कोदो, रागी, सावां आदि) को जरूर उगाये। श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती मृदा एवं मानव स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम है। इसकी खेती में सिंचाई एवं उवर्रक की कम आवश्यकता पड़ती है। गौ आधारित खेती के लिए श्री अन्न (मिलेट्स) की फसलों की खेती बहुत ही उपयुक्त है। उन्होंने बताया कि किसान भाई अपने खेत के कुछ हिस्से में रागी, सांवा, कोदो, ज्वार, बाजरा, आदि फसलों का समावेश जरूर करें। मिलेट्स फसलों में कम पानी, कम खाद उर्वरक, एवं कम कीट एवं रोगों का प्रकोप कम होता है, जिससे खेती की लागत में कमी एवं आमदनी अधिक होती है तथा खेत की उत्पादन क्षमता बढ़ जाती है। इस बीच संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा किसानों को श्री अन्न (मिलेट्स) के निःशुल्क बीज मिनीकिट्स भी वितरित किये गये।

यह भी पढ़ें - रास्ता बनाने को लेकर विवाद, प्रधान सहित 5 घायल

इसके अलावा संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा विकास खण्ड बावन के ग्राम मम्मरपुर के कृषक श्री रामकुमार सिंह पुत्र जगपाल सिंह के खेत पर आयोजित फार्म स्कूल प्रदर्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने भी अपनी समस्याओं व सुझावों को रखा। कृषक रामकुमार सिह ने बताया कि 01 हे. क्षेत्रफल में सियाट्स - 2 प्रजाति की लाइन से रोपाई की गयी और इस वर्ष 01 हे. में 70 कुंतल धान का उत्पादन होने की संम्भावना है।
इसके अलावा संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा विकास खण्ड बावन के ग्राम भिठारी में आयोजित संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम में किसानों को उसके संक्रमण के बारे में बताया एवं उसके रोकथाम के लिए जागरूक करते हुए बताया कि किसानों को संचारी रोगों के लक्षणों और रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है ताकि किसान समय रहते आवश्यक कदम उठा सके और स्वस्थ रह सके।


विकास खण्ड बावन के ग्राम लालपुर लालजी के एफ०पी०ओ० राधारानी बायो एनर्जी फार्मर प्रोड्यूसर प्रा०लि० द्वारा स्थापित फार्म मशीनरी बैंक का निरीक्षण संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा किया गया है। एफ०पी०ओ० के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि फार्म मशीनरी बैंक में कय किये गये कृषि यंत्रों को ग्राम के किसानों को बाजार की किराये दरो से सस्ती दरों में उपलब्ध कराये, जिससे किसान अपनी खेती-किसानी को सुलभ बना सके।
उक्त के अतिरिक्त संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा उप कृषि निदेशक हरदोई कार्यालय में सभी अधिकारियों के साथ सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी। सभी अधिकारियों निर्देशित किया कि समय से भौतिक/वित्तीय प्रगति सुनिश्चित की जाये। उनके द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। उक्त अवसर पर कृषि विभाग के सभी अधिकारी यथा उप कृषि निदेशक, हरदोई, उप कृषि निदेशक (शोध), हरदोई, जिला कृषि अधिकारी, हरदोई, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, हरदोई, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय, हरदोई एवं उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow