Sambhal News: सम्भल में जुमे की नमाज के लिए 30 मजिस्ट्रेट तैनात। 

24 नवंबर को हुई सम्भल हिंसा को देखते हुए हिसा के बाद दूसरे जुमे की नमाज़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि प्रशासन द्वारा 30 मजिस्ट्रेट की तैनाती ...

By INA News Desk
Dec 5, 2024 - 13:40
751 Views
Sambhal News: सम्भल में जुमे की नमाज के लिए 30 मजिस्ट्रेट तैनात। 
राजेन्द्र पेंसिया, डीएम सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में कई थानों की पुलिस, पीएसी व आरएएफ के साथ ही दर्जनों की संख्या में अधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही सम्भल की जामा मस्जिद में थ्री लेयर सुरक्षा तैयार की जा रही है। सुरक्षा के लिए 30 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

24 नवंबर को हुई सम्भल हिंसा को देखते हुए हिसा के बाद दूसरे जुमे की नमाज़ को देखते हुए जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि प्रशासन द्वारा 30 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पीस कमेटी द्वारा लोगों से अपने क्षेत्र में मस्जिद में नमाज पढ़ने की बात कही है। इधर, शहर में स्थिति सामान्य होने की ओर है। आरोपितों के फोटो जारी करने के बाद अब पोस्टर चस्पा करने की तैयारी की जा रही है चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है।

Also read- Sambhal News: जामा मस्जिद केस के वकील ने किया केस जीतने का दावा।

शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर बवाल होने के बाद दूसरे शुक्रवार का दिन पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती पूर्ण है। इसके साथ ही 6 दिसम्बर को देखते हुए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow