Sambhal News: सम्भल हिंसा के बाद पटरी पर लौटती जिंदगी, सम्भल में खुले बाजार भीड़भाड़ नहीं। 

24 नवंबर को सम्भल की जामा मस्जिद में सर्वे को लेकर हुई हिंसा के बाद धीरे-धीरे सम्भल में जिंदगी पटरी पर लौटता दिखाई दे रहा है आज ...

By INA News Desk
Nov 30, 2024 - 16:02
797 Views
Sambhal News: सम्भल हिंसा के बाद पटरी पर लौटती जिंदगी, सम्भल में खुले बाजार भीड़भाड़ नहीं। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल। 24 नवंबर को सम्भल की जामा मस्जिद में सर्वे को लेकर हुई हिंसा के बाद धीरे-धीरे सम्भल में जिंदगी पटरी पर लौटता दिखाई दे रहा है आज सम्भल के बाजार खुले और बाजारों में लोगों की आवाजाही दिखाई दे रही है जिससे लगता है कि सम्भल में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। वही दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार है और जल्द ही बाजार सामान्य तरह से बिक्री होने की उम्मीद है।

सम्भल में हुई  हिंसा के बाद लगातार दिन-ब-दिन स्थिति सामान्य होने लगी है दरअसल 24 नवंबर को सम्भल की शाही जामा मस्जिद में दोबारा हो रहे सर्वे को लेकर बवाल हुआ था जिसमें पांच लोगों ने अपनी जान गवा दी थी जिसके चलते सम्भल में हर तरफ सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा था लेकिन अब लोगों की आवाजाही देखी जा सकती है तो वहीं सम्भल में बाजार खुले है़ं मगर बाजार में भीड़भाड़ नहीं है महिलाएं तो बाजार में न के बराबर ही पहुंच रही हैं। जामा मस्जिद इलाके में भी कुछ दुकानें खुली हैं बाजार में बिक्री को लेकर दुकानदार चिंतित हैं अनुमान के मुताबिक करीब बीस पपर्सेंट ही दुकानदारी हो रही है।

सीजन के हिसाब से सहालग का सीजन है शादी विवाह के लिए इस समय भारी खरीददारी होती है मगर सम्भल की हिंसा ने व्यापारियों का कारोबार चौपट कर दिया है। कुछ इसकी वजह हिंसा और इसके बाद पुलिस कार्यवाही को बता रहे हैं तो कुछ को जल्द ही बाजार में पूरी रौनक और दुकानदारी की उम्मीद है शाही जामा मस्जिद की मैन मार्केट इलाके में आज कुछ दुकानदारों ने दुकाने खोले ओर उनके मन की बात जानी है। सम्भल के व्यापारी मोहम्मद वसीम ने बताया कि जैसे-जैसे लोगों को पता चल रहा है तो ग्राहक भी आ रहे हैं और मार्केट भी खुल रही है अब पहले से सुकून है और बाजार में चहल-पहल भी दिखाई दे रही है डर का माहौल है लोग जरूरी चीजों के लिए घर से निकल रहे हैं।

Also Read- Sambhal News: सम्भल जाने की कोशिश कर रहे सपाईयों को पुलिस ने रोका।

व्यापारी मोहम्मद अकील ने बताया कि धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर आने लगेगी लोग डरे हुए हैं एक महीने के अंदर सारी स्थिति सामान्य हो जाएगी। मोहम्मद अतहर ने बताया कि बाजार में चहल-पहल तो है मगर दुकानदारी नहीं है महिलाएं कमी से बाजार आ रही हैं सम्भल हिंसा के बाद बाजार में रौनक कम हो गई है हिंसा से नुकसान हुआ है। मलिक ने बताया कि बजार में 20 प्रतिशत ही दुकानदारी हो रही है और 20 प्रतिशत ही लोग बाजार आ रहे हैं। ज्यादा खाने पीने की सामानों की दुकानदारी हो रही है। राजुल ने कहा कि धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। बाजार खुलने लगा है ईश्वर ने चाहा तो अपनी स्थिति पर दोबारा आ जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement