Uttarakhand News: निर्माण के इंतजार में दोराहा सर्विस रोड। 

जनप्रतिनिधियों की उदासीनता व प्रशासनिक अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते 6.40 करोड़ की लागत से बनने वाली दोराहा...

Nov 30, 2024 - 15:49
64 Views
Uttarakhand News: निर्माण के इंतजार में दोराहा सर्विस रोड। 
रिपोर्टर :आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर /उधमसिंह नगर: सत्ताधारियों के तमाम दावों व नारियल फोड़कर कार्य का श्रीगणेश करने के बावजूद दोराहा सर्विस रोड का निर्माण प्रारम्भ नहीं हुआ है। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता व प्रशासनिक अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते 6.40 करोड़ की लागत से बनने वाली दोराहा सर्विस रोड अधर में हैं। बीती 19 अक्टूबर को भाजपा नेता गौरव शर्मा ने दोराहा सर्विस रोड निर्माण का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया था। लगभग दो माह का समय व्यतीत हो जाने के उपरांत भी दोराहा सर्विस रोड अपने निर्माण का बेसब्री से इंतजार कर रही है। दोराहा सर्विस रोड हेतु धनराशि स्वीकृति का खूब ढ़िंढ़ोरा पीटने वाले सत्ताधारी सर्विस रोड निर्माण के प्रति कतई गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं।

Also Read- Udham Singh Nagar News: 24 टन मशरूम का वितरण- समूह की महिलायें आत्मनिर्भर बन सके- उमा जोशी

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोराहा सर्विस रोड का निर्माण सिर्फ कागजों में ही चल रहा है। भाजपा नेता गौरव शर्मा का कहना है कि एनएचएआई द्वारा सर्विस रोड की सफाई कर दी गई है। जल्द निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। इस बावत वह निरंतर एनएचएआई अधिकारियों के संपर्क में हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow