Uttarakhand News: करंट लगने से 18 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत। 

वन्नाखेड़ा रोड इटव्वा मैं एक मकान में शिव राज मिस्त्री प्लास्टर कर रहा था अचानक दीवार पर करंट आने से गंभीर रूप से घायल हो....

Nov 27, 2024 - 17:23
50 Views
Uttarakhand News: करंट लगने से 18 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत। 

रिपोर्टर:आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: वन्नाखेड़ा रोड इटव्वा मैं एक मकान में शिव राज मिस्त्री प्लास्टर कर रहा था अचानक दीवार पर करंट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिसे आनंद-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया परिजन पुलिस कार्यवाही की डर से तुरंत वहां से अपने घर ले गए।

ग्राम गजरौला में राजमिस्त्री शिव 18 वर्षीय पुत्र तोमपाल सिंह इटव्वा में हीरालाल के मकान में प्लास्टर कर रहा था अचानक दीवार पर करंट लगने से गंभीर हालत में सीएससी में लाया गया जहां से परिजन उसको तुरंत वापस दूसरे अस्पताल में दिखाने के बहाने ले गए।

Also Read- Uttarakhand News: पैदल घर जा रही महिला की कार की चपेट मे आने से मौत।

चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि उसकी अस्पताल में लाने से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।परिजन पुलिस कार्रवाई के डर से उसको घर ले गए थे जहां सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है इसका अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow