Prayagraj News: न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय के परिजनों से मिलने पहुंचे सीएम योगी, जताई संवेदना। 

 मुलाकात के दौरान सीएम ने मालवीय जी के योगदान को किया याद ....

Nov 27, 2024 - 17:34
87 Views
Prayagraj News: न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय के परिजनों से मिलने पहुंचे सीएम योगी, जताई संवेदना। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में पूर्व न्यायधीश न्यायमूर्ति स्व0 गिरधर मालवीय के आवास पर परिवारजनों को सांत्वना देते हुए।

प्रयागराज: प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दिवंगत कुलाधिपति जस्टिस (सेवानिवृत्त) गिरिधर मालवीय के परिजनों से मुलाकात की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए गिरधर मालवीय के योगदान को देश के लिए उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व को भी याद किया।

 उल्लेखनीय है कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के प्रपौत्र काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रहे गिरिधर मालवीय का गत दिनों प्रयागराज में बीमारी के बाद निधन हो गया था। मालवीय के परिजनों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से संवेदना प्रकट की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।

Also Read- Lucknow News: कांग्रेस ने संविधान का गला घोंटा, अंबेडकर के संविधान में नहीं थे 'सेक्युलर' और 'समाजवादी'– योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow