Sambhal News: सम्भल हिंसा के क्यों जोड़े जा रहे पाकिस्तान से तार?

सम्भल हिंसा को जहां प्रशासन सजिश समझ रहा था मगर हिंसा तो सजिश से बड़ी निकली है हिंसा में बलबाइयों ने विदेशी कारतूस दागे हैं एसआइटी जांच में पाकिस्तान ...

By INA News Desk
Dec 4, 2024 - 11:25
422 Views
Sambhal News: सम्भल हिंसा के क्यों जोड़े जा रहे पाकिस्तान से तार?
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल हिंसा को जहां प्रशासन सजिश समझ रहा था मगर हिंसा तो सजिश से बड़ी निकली है हिंसा में बलबाइयों ने विदेशी कारतूस दागे हैं एसआइटी जांच में पाकिस्तान और यूएस के कारतूस और खोखे मिले हैं।

हिंसा स्थल से एविडेंस कलैक्शन के लिए आज एसआईटी, नगर पालिका और फारेंसिक टीम हिंसा से प्रभावित इलाके में पहुंची। सफाई के दौरान पाकिस्तान एवं यूएस में बने कारतूस और कारतूस खोखे मिले हैं वहीं देशी कारतूस खोखे भी मिले हैं। हिंसा में पाकिस्तान और यूएस के कारतूस मिलने से हिंसा का विदेशी कनैक्शन सामने आ रहा है। वहीं पूरे मामले पर पुलिस हिंसा का पाकिस्तान  विदेश कनैक्शन और आतंकी कनैक्शन खंगालने की कोशिश में जुट गई है। वहीं सम्भल से आतंकी कनैक्शन की पुलिस जांच करेगी।

Also Read- UP News: इबादतगाह सुरक्षा कानून पर 4 दिसंबर को आएगा फैसला, मदनी बोले- बस आखरी उम्मीद।

आतंकी आसिम उमर और सनाउल हक भी सम्भल से गायब हो कर आतंकी बन गए सनाउल हक अलकायदा चीफ बना था तथा आसिम उमर अलकायदा का दक्षिण एशिया का चीफ बना था। सम्भल में  एनआईए बहुत बार छापेमारी कर चुकी है आतंकी गतिविधियों में अक्सर सम्भल में जन्मे आतंकियों का नाम आया है। वहीं विदेशी कारतूस खोखों की बरामदगी के बाद आतंकियों और पुराने अपराधियों की गतिविधियां खंगालेगी।

कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सम्भल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement