UP News: इबादतगाह सुरक्षा कानून पर 4 दिसंबर को आएगा फैसला, मदनी बोले- बस आखरी उम्मीद। 

संभल मस्जिद विवाद और अजमेर दरगाह पर हिंदुओं के दावे को लेकर याचिका दायर की है। यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में धार्मिक स्थानों...

By INA News Desk
Dec 2, 2024 - 15:57
752 Views
UP News: इबादतगाह सुरक्षा कानून पर 4 दिसंबर को आएगा फैसला, मदनी बोले- बस आखरी उम्मीद। 
Advertisement
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट में इबादतगाह सुरक्षा कानून को लेकर 4 दिसंबर को फैसला आएगा। जिसका इंतजार मुस्लिम समुदाय के लोग बेसब्री के साथ कर रहे हैं। जमीयत उलमा ए हिंद ने कहा कि बस यही आखिरी उम्मीद है।

  • 4 दिसंबर को आखिरी उम्मीद

सुप्रीम कोर्ट 4 दिसंबर को इबादतगाह सुरक्षा कानून की संवैधानिक स्थिति पर सुनवाई करेगा, जिसमें जमीअत उलमा-ए-हिंद ने संभल मस्जिद विवाद और अजमेर दरगाह पर हिंदुओं के दावे को लेकर याचिका दायर की है। यह याचिका सुप्रीम कोर्ट में धार्मिक स्थानों की सुरक्षा से संबंधित कानूनी मुद्दों को लेकर दायर की गई है। जमीअत उलमा-ए-हिंद ने इस मामले पर तुरंत सुनवाई की मांग की थी, जिसे चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई वाली पीठ ने स्वीकार किया है। इस विवाद का संबंध खास तौर पर संभल मस्जिद घटना और अजमेर दरगाह के विवादित दावों से है।

  • याचिका को लेकर बोले मदनी

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका को लेकर मौलाना मदनी ने एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि याचिका में यही मांग की गई है कि 1991 में जो कानून इबादतगाह को लेकर बनाया गया था उसका सरकार पालन करें। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ एडवोकेट राजू रामचंद्रन और वृन्दा ग्रोवर बहस करेंगे।

Also Read- UP News: मोहन भागवत बोले- कम से कम तीन बच्चे करें पैदा, ओवैसी का आया रिएक्शन।

  • इबादतगाह को लेकर सांप्रदायिक माहौल

मदनी ने कहा कि कई दिनों से देखा जा रहा है कि धार्मिक स्थल को लेकर सांप्रदायिक माहौल काफी खराब हो रहे हैं। पहले उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद को लेकर याचिका दाखिल की जाती है फिर उसके बाद माहौल खराब होता है। वही आप राजस्थान की अजमेर दरगाह को लेकर याचिका दाखिल की गई है। दुख की बात यह है कि यहां निचली अदालत है ऐसी मामलों को लेकर ऐसे फैसले सुना रही है जिससे देश का माहौल लगातार खराब होता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में देश की सुरक्षा करने वाले भी मुसलमानो के दुश्मन बन गए हैं। यहां तक की मुसलमानो को गोली मारी जा रही है। मुसलमानो के अंदर भय माहौल पैदा किया जा रहा। मुझे उम्मीद है कि 4 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट जो फैसला सुनाएगा। काफी अच्छा फैसला होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement