Sambhal News: ग्राम में बीमारी से दो लोगों की मौत होने पर किसानों ने सौंपा ज्ञापन, दी धरने की चेतावनी।

भाकियू असली ने नई तहसील में लगे संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचकर एक ज्ञापन एसडीएम वंदना मिश्रा...

By INA News Desk
Oct 19, 2024 - 14:11
265 Views
Sambhal News: ग्राम में बीमारी से दो लोगों की मौत होने पर किसानों ने सौंपा ज्ञापन, दी धरने की चेतावनी।
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल। ग्राम सारंगपुर में आज दो लोगों की मौत होने पर व 300 लोग बीमार होने पर किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को वहां जाकर उपचार करने के लिए ज्ञापन सौंपा है ऐसा नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी है।

जनपद सम्भल के ब्लाक पंवासा के ग्राम सारंगपुर में आज सुबह दो मौतें होने पर भाकियू असली ने नई तहसील में लगे संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचकर एक ज्ञापन एसडीएम वंदना मिश्रा को सौंपकर ग्राम वासियो को उचित इलाज मुहैय्या कराने की मांग की है वरना धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि ग्राम सारंगपुर लगातार पांच दिन से लगातार मौत हो रही है दो मौत आज हुई है।

Also Read- Sambhal News: संपूर्ण समाधान दिवस में पहले पहुंचकर डीएम ने किया निरीक्षण व मत्स्य पालको के साथ मीटिंग।

वहाँ डेंगू, मलेरिया की तरह ओर भी बुखार का प्रकोप है सारंगपुर गांव में लगभग 300 लोग बीमार हैं स्वास्थ्य विभाग की टीम वहाँ जाती आजाती है किसी को कोई राहत नही मिली है। उन्होंने मांग कि स्वास्थ्य विभाग के टीम वहां जाए और सही तरीके से सभी का इलाज करें अगर ऐसा नहीं हुआ तो भाकियू अराजनैतिक असली धरने के लिए बाध्य होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement