Sambhal : संभल में भी गंगा का रूप हो रहा विकराल, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

नरौरा बैराज पर आज सुबह अस्सी हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है कई दिन से पानी की स्थिति यही है बारह दिन से  राजघाट में गंगा खतरे के निशान से ऊपर चल र

Aug 5, 2025 - 23:39
 0  35
Sambhal : संभल में भी गंगा का रूप हो रहा विकराल, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया
संभल में भी गंगा का रूप हो रहा विकराल, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया

संभल में गंगा में बाढ़ विकराल होते नजर आ रही है, बिजनौर बैराज से दो लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है रात या सुबह तक गंगा में पानी के हालात विकराल हो सकते हैं स्थानीय प्रशासन ने पांच गांवों में मुनादी करा कर अलर्ट जारी किया है.नरौरा बैराज पर आज सुबह अस्सी हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है कई दिन से पानी की स्थिति यही है बारह दिन से  राजघाट में गंगा खतरे के निशान से ऊपर चल रही है. उधर उत्तराखंड में बरसात के बाद बिजनौर में गंगा में तेजी से पानी बढ़ने की खबर है बिजनौर में चार लाख क्यूसेक पानी बह रहा है जहां से पानी संभल में पहुंचेगा.आंजनेय कुमार सिंह कमिश्नर

जिसके बाद गंगा में बाढ़ के हालात खतरनाक होने की आशंका है स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी कर छोटी बड़ी सभी गांवों में नावें लगा दी हैं वहीं पांच गांवों को खाली करने का निर्देश दिया है प्रशासन एवं जिले का आपदा नियंत्रण विभाग हालात पर नजर रखे हुए है.बिजनौर से पानी आने पर गंगा की बाढ़ से स्थिति खतरनाक होने की आशंका बनी हुई है. वहीं कमिश्नर ने बिजनौर गंगा पर प्रशासन की पूरी नजर होने का दाबा किया है अरली अलर्ट एवं हालात पर नियंत्रण का उनका दाबा है.

Also Click : Sambhal : परीक्षार्थी साइबर ठगो से सावधान, विद्यालयों को जारी किए गए निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow