Sambhal : परीक्षार्थी साइबर ठगो से सावधान, विद्यालयों को जारी किए गए निर्देश

जिला विद्यालय निरीक्षक, संभल श्याम कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले वर्ष कुछ शरारती तत्वों द्वारा परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को फर्जी कॉल कर रिज

Aug 5, 2025 - 23:34
52 Views
Sambhal : परीक्षार्थी साइबर ठगो से सावधान, विद्यालयों को जारी किए गए निर्देश
जारी पत्र

रिपोर्ट : उवैस दानिश, सम्भल

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षाओं में पास करने व अंक बढ़ाने को लेकर साइबर ठगो से सचेत रहने के लिए सख्त रुख अपनाया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक, संभल श्याम कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले वर्ष कुछ शरारती तत्वों द्वारा परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को फर्जी कॉल कर रिजल्ट में सुधार करवाने के नाम पर ठगी की गई थी। ऐसे मामलों को देखते हुए इस वर्ष विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बोर्ड द्वारा सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि यदि किसी भी छात्र या अभिभावक को परीक्षा परिणाम को लेकर इस प्रकार के फोन कॉल प्राप्त होते हैं, तो उसकी तत्काल सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को दी जाए।

यह भी कहा गया है कि छात्रों को जागरूक किया जाए कि वे किसी भी अफवाह या फर्जी कॉल में न आएं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से जारी पत्र को सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भेजा गया हैं ताकि अधिक से अधिक छात्र एवं अभिभावक जागरूक हो सकें। यह कदम शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और परीक्षाओं की शुचिता को सुरक्षित रखने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।

Also Click : Deoband : कुत्तों से बचने को दौड़ा व्यक्ति, कंधे की हड्डी टूटी, नमाज पढ़ने जा रहे व्यक्ति पर हमलावर हुए आवारा कुत्ते

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow