बलिया: एडीएम के निरीक्षण में 30 कर्मी अनुपस्थित मिले, स्पष्टीकरण तलब

By INA News Desk
Aug 1, 2024 - 23:54
73 Views
बलिया: एडीएम के निरीक्षण में 30 कर्मी अनुपस्थित मिले, स्पष्टीकरण तलब
अपर जिलाधिकारी डी. पी. सिंह
Advertisement
Advertisement

बलिया.

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह ने जिला चिकित्सालय व डीआईओएस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल मिलाकर 30 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी अनुपस्थित कर्मियों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

यह भी पढ़ें - ईओ ने प्रदीप भंडारी को 25 लाख रुपये की मानहानि का भेजा नोटिस

जिला चिकित्सालय में उपस्थिति पंजिका की जांच की तो 16 स्टाफ नर्सों में 11 अनुपस्थित मिलीं। इसके अलावा 3 ओटीएस स्टाफ व 4 एमटीएस स्टाफ भी गैरहाजिर मिले। पंजिका में 9 डॉक्टर का नाम अंकित था, जिसमें 2 गैर थे, जबकि 6 डॉक्टर दस्तखत नहीं बनाए थे। इसलिए इनको भी अनुपस्थित कर दिया गया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे। वहां उपस्थिति पंजिका की जांच की तो 3 कर्मचारी व एक चौकीदार अनुपस्थित मिला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement