बलिया: जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

INA News Ballia

By INA News Desk
Aug 27, 2024 - 21:22
49 Views
बलिया: जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की हुई बैठक
Advertisement
Advertisement

बलिया।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी ने जिले में आधार कार्ड बनाने से लेकर अपडेट से संबंधित पूरी जानकारी ली। निर्देश दिया कि सभी केंद्र पर पूरी पारदर्शिता के साथ आधार अपडेट की कार्रवाई की जाए। कहीं अवैध पैसे लेने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - Ballia: अ. अभि. संतोष कुमार गोंड हत्याकाण्ड की CBI जांच कराने की मांग, बलिया रेलवे स्टेशन से निकाला न्याय मार्च

संबंधित एजेंसी का जिले में कोई कार्यालय व प्रतिनिधि नहीं होने पर जिलाधिकारी निर्देश दिया कि जिला स्तर पर कोई प्रतिनिधि मौजूद रहे, ताकि कोई शिकायत या समस्या आने पर उसका समाधान संबंधित के माध्यम से कराया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडे, बीएसए मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्ट-सै० आसिफ हुसैन ज़ैदी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement