सिद्धार्थनगर न्यूज़: देवी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बढ़नी कस्बे में निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा।

Jul 5, 2024 - 16:51
41 Views
सिद्धार्थनगर न्यूज़: देवी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बढ़नी कस्बे में निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा।
  • तेज बारिश में भी श्रद्धालुओं का उत्साह नहीं हुआ कम

सिद्धार्थनगर। बढ़नी कस्बे के वार्ड नं. 5 चट्टी बाजार स्थित श्री श्री सार्वजनिक जगदंबा काली दुर्गा मां शीतला मंदिर में गणेश जी, मां दुर्गा, हनुमान जी व श्री राधा कृष्ण की मूर्तियों का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। इस दौरान अपने सिर पर कलश धारण किए हुए दर्जनों महिलाएं तेज बारिश की परवाह किए बिना पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा में सम्मिलित रहीं।

यात्रा के दौरान छोटे- छोटे बच्चे और युवा देवी मां के भजनों पर झूमते नजर आ रहे थे। प्राण प्रतिष्ठा में आसपास के श्रद्धालुओं ने पूरी दम खम से भाग लिया। प्राण प्रतिष्ठा में अनुष्ठान के लिए विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा पूजा पाठ विगत दो दिनों से चल रही है। विद्वान ब्राह्मण के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ माता का जयकारा लगाते हुए भव्य कलश यात्रा कस्बे के पांच मंदिरों का भ्रमण कर वापस कार्यक्रम स्थल आकर समाप्त हुई।

इसे भी पढ़ें:-  जल जीवन मिशन की बैठक में जिलाधिकारी ने शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।  

इससे पहले चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों को केसरिया गमछा पहनकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान गोपाल वर्मा, पीयूष रंजन त्रिपाठी, संजय जायसवाल, विनीत कमलापुरी, गणेश अग्रहरि, सूरज अग्रहरि, नंदकिशोर कमलापुरी, विनय अग्रहरि, रवि अग्रहरि, श्रीनिवास मिश्र, सुरेंद्र, सोनू अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow