Hardoi News: अपर जिला जज ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण।

अपर जिला जज द्वारा किशोरों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की गई तथा अधीक्षक को किशोरों की समस्याओं का...

By INA News Desk
Oct 18, 2024 - 17:51
52 Views
 Hardoi News: अपर जिला जज ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह हरदोई का निरीक्षण किया गया।

अपर जिला जज द्वारा किशोरों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की गई तथा अधीक्षक को किशोरों की समस्याओं का समाधान तत्काल करे यदि कोई समस्या का समाधान आपके स्तर से नही हो पा रहा है तो उसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भेजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आवश्यक कार्यवाही करेगा।

Also Read- Hardoi News: पेंशन, ग्रेच्युटी, जीपीएफ व अन्य देयकों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये- पवन सिंह चौहान

किशोरों से  खान-पान व उनकी पढ़ाई के  बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा किशोरों को सम्प्रेषण गृह में बागवानी, संगीत व प्रशिक्षण सीखने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान राजकीय सम्प्रेक्षण गृह अधीक्षक सौरभ पाठक व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement