शिकायत करने गए पीड़ित को पुलिस ने थाने में बैठाया, आरोप- बेहोश होने तक दी थर्ड डिग्री, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत.

By INA News Desk
Jun 21, 2024 - 15:48
424 Views
शिकायत करने गए पीड़ित को पुलिस ने थाने में बैठाया, आरोप- बेहोश होने तक दी थर्ड डिग्री, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत.

संडीला / हरदोई- जनपद के सण्डीला थाने में पुलिस का थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही गंगाराम ने युवक को मारा-पीटा था। जिसकी थाने पर शिकायत करने पहुंचा तो पुलिस ने उसे थाने में बिठा लिया। कुछ देर बाद पुलिस ने छोड़ने के लिए 15 हजार रुपए मांगे।

मना करने पर सिपाही श्रवण, प्रवीण, रवि उसे कमरे से निकाल कर छत पर ले गये, वहां युवक के हाथ पैरों पर खड़े होकर झुकाकर पीट पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ित युवक ने एसपी से पूरे मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। बता दें कि सण्डीला थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी राजकमल ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 17 जून की शाम को करीब 6 बजे गांव के गंगारामपुर पुत्र रामचरन ने उसे मारा पीटा था।

पीड़ित अगले दिन 18 जून को सुबह 10:00 बजे थाने पर शिकायत करने गया तो पीड़ित को थाने पर बिठा लिया गया। मौके पर आरोपी गंगाराम भी आ गया। हल्का सिपाही राजू, प्रवीण व श्रवण ने युवक का मोबाइल छीन लिया और पीड़ित से 15000 हजार रूपये की मांग की। जब उसने रुपए देने से मना कर दिया, तो राजू सिपाही ने उसे लॉकअप से निकाला और जीने पर ले गए।

आरोप है कि राजू व श्रवण ने पीड़ित के पैर व हाथों पर पैर रखे फिर प्रवीण सिपाही ने हाथ पकड़ कर चेहरे पर कई थप्पड़ मारे तथा पिछवाड़े पर कई पटे मारे। फिर उन्होंने परिजनों से 15000 रुपए दिलाने की मांग की और रुपए ना देने पर दुबारा पिटाई के लिए धमकाया। इस पर पीड़ित बेहोश हो गया, होश में आने पर पीड़ित को इधर-उधर पैदल चलने के लिए कहा और पीने के लिए पानी भी नहीं दिया। पीड़ित ने बताया कि

पुलिस की पिटाई से उसे गंभीर चोटे आई है। पीड़ित को राजू सिपाही डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी ले गये लेकिन चोटों की डाक्टरी नहीं कराई, पीड़ित को छोड़ने के लिए आरोपी सिपाहियों ने 2500 रूपए लिए और 151 में चालान कर दिया। वहीं घर पहुंचने पर आरोपी सिपाही 4500 रूपये की और मांग कर रहे है। पीड़ित ने पूरे मामले की एसपी से शिकायत कर चोटों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर मारपीट करने वाले सिपाहियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस घटना से पीड़ित के परिवार में दहशत व्याप्त है वही आरोपियों के हौसले बुलंद देखते है अब पुलिस अधीक्षक क्या कार्यवाही करते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow