लायंस क्लब हरदोई विशाल के अध्यक्ष बने लायन प्रदीप गुप्ता।

By INA News Desk
Jun 21, 2024 - 15:33
81 Views
लायंस क्लब हरदोई विशाल के अध्यक्ष बने लायन प्रदीप गुप्ता।
Advertisement
Advertisement
  • क्लब की नवीन कार्यकारिणी में लायन आलोक गुप्ता सचिव व श्रवण कुमार मिश्र ‘राही’ को मिला कोषाध्यक्ष प्रभार

अंबरीष कुमार सक्सेना \ हरदोई। लायंस क्लब हरदोई विशाल की बैठक एक स्थानीय होटल में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम मे ध्वज वंदना लायनेस सोनी पुरी व रेनू गुप्ता के द्वारा की गई। अध्यक्षता लायन अनुराग मिश्र ने की एवं मुख्य अतिथि लायंस क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन हरगोविंद सेठी रहे।

कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें लायन प्रदीप गुप्ता को अध्यक्ष, लायन अनूप पुरी को उपाध्यक्ष, लायन आलोक गुप्ता को सचिव एवं लायन अनुराग मिश्र एवं लायन श्रवण कुमार मिश्र ‘राही’ को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। सेवा क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए लायन अशोक गुप्ता, लायन श्रवण कुमार मिश्र ‘राही’, लायन अशोक गुप्ता बघौली को स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस वर्ष डिस्ट्रिक्ट 321 बी -2 के ज़ोन चेयरमैन बनने पर लायन गौरव सिंह भदौरिया को रीजनल चेयरमैन अखिलेश गुप्ता ने माल्यार्पण कर बधाई दी। कार्यक्रम के समापन पर पूर्व गवर्नर हरगोविंद सेठी ने लॉयनिज्म की जानकारी देते हुए कहा कि विगत वर्ष में लायन अध्यक्ष अनुराग मिश्र के नेतृत्व में सेवा कार्य करके लायंस क्लब हरदोई विशाल ने जो कीर्तिमान गढ़ा है वह काबिले तारीफ है।

लायन्स क्लब हरदोई विशाल को वर्ष 2023-24 में किये गये कार्यों के कारण डिस्ट्रिक्ट 321 बी-2 में सम्मानित किया गया। सचिव लायन अनूप पुरी ने  वर्ष में किये गये कार्यों की जानकारी दी। क्लब के अध्यक्ष लायन अनुराग मिश्र ने नवीन गठित टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लायन का मुख्य उद्देश्य सेवा कार्य है। एमजेएफ लायन अविनाश गुप्ता ने भी सभा को सम्बोधित करते हुये अपने विचार रखे। नए सदस्यों को जोड़ने के क्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन हरगोविंद सेठी ने रूपेश गुप्ता को पिन लगाकर लायंस क्लब की सदस्यता ग्रहण करायी। 

कार्यक्रम में लायन राजवर्धन श्रीवास्तव, अवधविहारी मिश्र, धर्मेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुशील पाठक 'पुतान', अश्वनी सिंह, डॉ0 आलोक सिंह एवं अनुराग शुक्ला आदि लायन सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement