Hardoi: हरदोई में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता को लेकर सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

नगर पालिका परिषद हरदोई के सभागार में आज स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता के अंतर्गत एक प्रभावी एकदिवसीय सामुदायिक प्रशिक्षण

Feb 25, 2026 - 18:37
42 Views
Hardoi: हरदोई में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता को लेकर सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
हरदोई में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता को लेकर सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

हरदोई: नगर पालिका परिषद हरदोई के सभागार में आज स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता के अंतर्गत एक प्रभावी एकदिवसीय सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर एवं अधिशाषी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद द्वारा डीसीएम श्री राम फाउंडेशन तथा FINISH Society के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वार्ड स्तर पर स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देना, नागरिकों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा घर-घर से गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करना था।

अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी को समझे और कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय संग्रहण वाहन में ही दे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं कचरा अलग-अलग दें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

उन्होंने यह भी बताया कि स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से वार्डों को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे शहर की स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।

प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को कचरा पृथक्करण, घरेलू कम्पोस्टिंग, प्लास्टिक अपशिष्ट के दुष्प्रभाव और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने अपने सुझाव साझा करते हुए अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह, लेखाकार विद्या भूषण, नीरज अवस्थी, कमल किशोर, अमित सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न वार्डों से आए नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अपने-अपने वार्ड को स्वच्छ और आदर्श बनाने का संकल्प लिया।

Also Read- Hardoi : 27 फरवरी को मां ज्वाला देवी की दिव्य ज्योति का आगमन, भव्य शोभायात्रा की तैयारी पूर्ण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow