शाहजहांपुर न्यूज़: आंवला के सांसद नीरज मौर्य ने जलालाबाद में अपने आवास पर लोगों की सुनी समस्याए। 

Jul 5, 2024 - 18:55
 0  47
शाहजहांपुर न्यूज़: आंवला के सांसद नीरज मौर्य ने जलालाबाद में अपने आवास पर लोगों की सुनी समस्याए। 

फै़याज़ साग़री 

शाहजहांपुर/जलालाबाद में अपने आवास पर पहुंचे आंवला के सांसद नीरज कुशवाहा मौर्य ने विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना और अपने समर्थकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों के वह सदैव ऋणी रहेंगे।

क्योंकि जो कुछ भी वह आज है वह जलालाबाद विधानसभा की जनता की देन है। इस अवसर पर तमाम शुभचिंतकों ने फूल माला पहनकर उनका स्वागत भी किया और सांसद बनने की बधाई दी।

इसे भी पढ़ें:- डीएम ने औद्योगिक इकाई एवं बैंकवार सीएसआर फण्ड से कराए गए कार्यों की जानकारी ली।

तमाम समर्थकों ने उनसे मुलाकात की और रामगंगा के कोलाघाट पुल से हल्के वाहनों के लिए चालू करवाए जाने की मांग उठाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि जनता कि इस मांग का वह समर्थन करते हैं जिस दिन आंदोलन शुरू किया जाएगा वह इसमें हिस्सा लेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।