शाहजहांपुर न्यूज़: नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत। 

Jul 5, 2024 - 18:58
52 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: नहाने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत। 

फै़याज़ साग़री / शाहजहांपुर - थाना कांट क्षेत्र के गांव महमदपुर आजमाबाद के रहने वाले व्यास देव का बेटा सनोज(24वर्ष) दोपहर बाद गांव के ही उत्तर में बनी भीखा वाली तलिया में नहाने गया था । तालाब में नहाते समय सनोज अचानक गहरे पानी के अंदर चला गया ।

इसे भी पढ़ें:-   आंवला के सांसद नीरज मौर्य ने जलालाबाद में अपने आवास पर लोगों की सुनी समस्याए।

जब गांव बालों को इसकी सूचना मिली तो वह तालाब की ओर भागे । कड़ी मशक्कत के बाद गांव और परिवार बालों ने तालाब से सनोज को बाहर निकाला लेकिन तब तक सनोज की डूबने से मौत हो चुकी थी। परिवार बालों का रो रो कर बुरा हाल है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow