Prayagraj News: कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा को राज्य ललित कला अकादमी ने दोबारा सदस्य चुना। 

कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने प्रयागराज में कला के प्रचार प्रसार हेतु राज्य ललित कला अकादमी की एक क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी...

By INA News Desk
Oct 19, 2024 - 18:57
39 Views
Prayagraj News: कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा को राज्य ललित कला अकादमी ने दोबारा सदस्य चुना। 
चित्रकार रवीन्द्र कुशवाहा

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चित्रकला विषय की मास्टर डिग्री (एम.ए.पेंटिंग) खुलवाने तथा सरकारी स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली उत्तर प्रदेश सरकार के यूपी बोर्ड के सर्व शिक्षा अभियान की एनसीईआरटी पैटर्न पर कक्षा एक से लेकर आठ तक की 40 से ज्यादा किताबों का चित्रण करने वाले प्रयागराज के चित्रकार रवीन्द्र कुशवाहा को राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश ने दोबारा सदस्य चुना है। 

Also Read- Varanasi News: पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार काशी, भगवा रंग में रंगी सड़कें व चौराहे, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास, होगी जनसभा।

विगत वर्षों में कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा ने प्रयागराज में कला के प्रचार प्रसार हेतु राज्य ललित कला अकादमी की एक क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी, दो-दो राष्ट्रीय चित्रकार शिविर, तीन-तीन ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला तथा उसमें बने चित्रों की कला-प्रदर्शनियां आयोजित कर चर्चा में आए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow