Hardoi News: आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप- 2024 में प्रतिभाओं ने दिखाया दम, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

इंटर स्कूल में आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप- 2024 के तहत पंजा कुश्ती बालक/बालिका वर्गों की प्रतियोगिताओं ...

Oct 19, 2024 - 19:12
95 Views
Hardoi News: आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप- 2024 में प्रतिभाओं ने दिखाया दम, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

Hardoi News INA

हरदोई इंटर स्कूल में आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप- 2024 के तहत पंजा कुश्ती बालक/बालिका वर्गों की प्रतियोगिताओं आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ गीता शुक्ला एवं वीर बहादुर सिंह ने हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। यह आयोजन शंकर व्यामशाला में किया गया। 

जिसमें भार प्रतियोगिता बालिका वर्ग में 35+ किग्रा में तनाव प्रथम, आशिका त्रिवेदी द्वितीय, 40+ किग्रा में दृष्टि प्रथम व अशिका द्वितीय, 45+ किग्रा में सुखमन प्रथम, परी द्वितीय, 50+ किग्रा में अहाना प्रथम, 55+ किग्रा में अग्रिमा प्रथम व अविका द्वितीय रहीं। जबकि जूनियर वर्ग के लिए 50+ किग्रा में प्रथम शुक्ला प्रथम व अम्रीतारा द्वितीय, 55+ किग्रा में अंकुर प्रथम व तरुन द्वितीय, 60+ किग्रा में जगमीत प्रथम व अचल द्वितीय, 65+ किग्रा में आर्यन प्रथम व शोभित द्वितीय, 80+ किग्रा में शिखर प्रथम व आयुष द्वितीय रहे। इस बीच लीला पाठक ने खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Also Read- Hardoi News: पुलिस बल के साथ सभी भूमि कब्जा मुक्त करायें व पीड़ित को न्याय दिलायेंः- जिलाधिकारी

निर्णायक मंडल में सनोवर , पलक सिंह, पारुल सिंह यादव, विशाल, आलोक गुप्ता, सुनील त्रिवेदी, दिव्यांश मिश्रा, क्षितिज, प्रियांशु, नितिन आदि रहे। जबकि मंच का संचालन प्रियांशु व अमरेंद्र ने किया। प्रतियोगिता में आए हुए सभी खिलाड़ियों, कोचेस, अतिथियों, सहयोगियों का अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow