Hardoi News: हरदोई में चलेगा बाबा का बुलडोजर- सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरे यादव को अवैध निर्माण की नोटिस जारी। 

अधिवक्ता हत्याकांड की साजिश रचने में जेल भेजे गए सपा पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वीरे यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब लोक निर्माण विभाग ने...

Sep 7, 2024 - 18:44
6,958 Views
Hardoi News: हरदोई में चलेगा बाबा का बुलडोजर- सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरे यादव को अवैध निर्माण की नोटिस जारी। 
  • म्यौढ़ा भदार कुसुमखोर मार्ग पर अवैध निर्माण को लेकर लोक निर्माण ने जारी की नोटिस

हरदोई: अधिवक्ता हत्याकांड की साजिश रचने में जेल भेजे गए सपा पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वीरे यादव की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब लोक निर्माण विभाग ने म्यौढ़ा भदार कुसुमखोर मार्ग पर बरगदापुरवा में अवैध रूप से किए गए निर्माण के ध्वस्तीकरण को लेकर नोटिस जारी की गई है। सहायक अभियंता निर्माण खंड-2 ने बताया सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा बरगदापुरवा में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से गेट का निर्माण किया गया है।

इसे भी पढ़ें:- Hardoi News: सम्पूर्ण समाधान दिवस- फरियादियों की शिकायतों को स्वयं देखे और त्वरित निस्तारित का प्रयास करेंः-डीएम

म्यौढ़ा भदार कुसुमखोर मार्ग जो कि अन्य जिला मार्ग की श्रेणी में आता है, का चौड़ीकरण किया जा रहा है। किंतु अवैध निर्माण की वजह से कार्य अवरुद्ध है, ऐसे में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी कर तीन दिन में अवैध निर्माण ध्वस्त करने को कहा गया है। अवैध निर्माण ध्वस्त न करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बताया प्रकरण के संबंध में जिला प्रशासन को भी पूरी जानकारी दे दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow