Ballia: 90 UP बटालियन N.C.C कैडेट को प्रभारी थाना निरिक्षक साइबर फरीदी ने साइबर सुरक्षा दिए टिप्स

Sep 16, 2024 - 00:10
 0  32
Ballia: 90 UP बटालियन N.C.C कैडेट को प्रभारी थाना निरिक्षक साइबर फरीदी ने साइबर सुरक्षा दिए टिप्स

Ballia News INA.

खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से जहां पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में साइबर सुरक्षा के मद्दे नज़र अपराध की घटनाओं की रोकथाम के लिए जनपद बलिया पुलिस के प्रभारी निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी अपनी टीम के साथ किसान पीजी कॉलेज रक्सा में जाकर N.C.C.कैम्प कर रहे 90 U.P बटालियन के कमांडेंट वह अन्य अधिकारियों के साथ 490 एनसीसी कैडेट्स को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया।

बता दे कि बलिया साइबर थाना प्रभारी नदीम फरीदी अपनी टीम के साथ साइबर अपराध और अपराध के प्रकार व उससे कैसे बचा जाए उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। किसी के साथ साइबर अपराध घटित होने पर कार्रवाई का तरीका भी बताया। साथ ही साथ उन्हें डिजिटल उपवास रखने के लिए भी प्रेरित किया।

Also Read : Devband: तमंचे के बल पर दिखाता था दबंगई हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने दबोचा, कई मामले हैं दर्ज

इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक ने U.P.I,WAILET इंटरनेट बैंकिंग, साइबर अपराध के बारे में NCRB/ साइबर क्राइम पोर्टल की वेबसाइट WWW.Sybercrime.gov.in के  बारे में पूरी जानकारी दी। इस अवसर पर हेड कांस्टेबल मोहम्मद जफर, का० अमर बहादुर यादव का० अमरनाथ मिश्रा वह महिला आरक्षी का० काजल शुक्ला नए साइबर का० अपराध की हेल्पलाइन नं०1930 के बारे में जानकारी दी जिसमें खास तौर पर फेसबुक व्हाट्सएप सोशल मीडिया गूगल सर्च की सुरक्षा के संबंध में पूरी जानकारी दी तथा साइबर अपराध से बचाव के लिए क्या करें क्या ना करें संबंधित जरूरी दिशा निर्देश का पंपलेट किया। साइबर जागरूकता के समापन पर एनसीसी कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल राकेश सिंह पूनिया ने साइबर थाना टीम को टोपी देखकर सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow