बलिया: 5 साल पुराने कुशहर हत्याकांड में बड़ा फैसला, 9 दोषियों को उम्रकैद

बलिया के सहतवार क्षेत्र के कुशहर हत्याकांड में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। पांच साल पुराने मामले में 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा और जुर्माना लगाया गया।

Aug 6, 2026 - 21:24
30 Views
बलिया: 5 साल पुराने कुशहर हत्याकांड में बड़ा फैसला, 9 दोषियों को उम्रकैद

Report : Syed Asif Hussain Zaidi/Advocat- T.N.Yadve

बलिया जिले की जिला एवं सत्र अदालत ने पुरानी रंजिश के कारण हुए एक चर्चित हत्याकांड के मामले में अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में 9 अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने सभी दोषियों को हिरासत में लेकर जेल भेजने का निर्देश दिया। इसके साथ ही प्रत्येक दोषी पर विभिन्न धाराओं में कुल मिलाकर 91-91 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने की स्थिति में दोषियों को 3 वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

घटना सहतवार थाना क्षेत्र के कुशहर गांव की है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, जून 2019 में पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाए बैठे हमलावरों ने खेत बोने जा रहे परिजनों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में श्याम नारायण वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं पीड़ित, उनके भाई, बेटे और पत्नी भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे।

अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 9 गवाहों को पेश किया गया। गवाहों के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने शुक्ला उर्फ सुकुल वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, शिव मुनी वर्मा, छट्टु, अरविंद वर्मा, शिवजी वर्मा, जीतन वर्मा, जवाहीर वर्मा और मंगरू वर्मा को दोषी करार दिया।

Also Click : योगी सरकार का मेगा प्रोजेक्ट: 18 आधुनिक बस स्टेशनों के विकास के लिए 10 अगस्त तक निविदाएं आमंत्रित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow