Devband: तमंचे के बल पर दिखाता था दबंगई हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने दबोचा, कई मामले हैं दर्ज

By INA News Desk
Sep 16, 2024 - 00:04
54 Views
Devband: तमंचे के बल पर दिखाता था दबंगई हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने दबोचा, कई मामले हैं दर्ज
Advertisement
Advertisement

Devband News INA.

थीतकी गांव में तमंचे के बल पर दबंगई दिखाने वाले हिस्ट्रीशीटर वसी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।थीतकी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर वसी पुत्र मंजूर को कोतवाली पुलिस ने फुलास अकबरपुर से सांपला बक्काल जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है।

Also Read: Devband: फर्जी वारिसान व मृत्यु प्रमाण पत्र मामले में अब दो महिलाओं के विरुद्ध केस दर्ज

पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक वसी हिस्ट्रीशीटर है,जिसके विरुद्ध देवबंद कोतवाली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह तमंचा लगाकर पूरे गांव में घूमता और लोगों पर रौब गालिब करता था।ग्रामीणों से लगातार इसके द्वारा दबंगई दिखाए जाने की शिकायत मिल रही थी।रविवार को उसे अवैध अस्लाह के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement