पलवल न्यूज़: हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फरीदाबाद यूनिट की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

By INA News Desk
Jun 10, 2024 - 18:28
74 Views
पलवल न्यूज़: हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फरीदाबाद यूनिट की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फरीदाबाद यूनिट की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही। थाना मूडकटी के गाँव सराय खटैला से 21 नशे के इंजेक्शन बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक नशा तस्कर को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पलवल में हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख  ओ. पी. सिंह, आई.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक  पंखुडी कुमारी के नेतृत्व में समूचे हरियाणा में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो युनिट फरीदाबाद ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए गाँव सराय खटैला थाना मुंडकटी क्षेत्र से 21 नशे के इंजेक्शन बरामद कर नशा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए युनिट फरीदाबाद प्रभारी उप निरीक्षक क़ीमती लाल ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम जिसमें गौरव,नन्द किशोर,रोहित व दीपक शामिल थे | जिनको एक गुप्त सुचना मिली कि नासिर युनुस पुत्र अली मोहम्मद निवासी गाँव सराय खटैला में  नशीले इंजेक्शन बेचने का काम करता है जो आज भी गाँव में इंजेक्शन बेच रहा है। यदि अभी मौके पर रेड की जाएं तो सफलता हासिल हो सकती है।

तुरंत गुप्त सुचना के आधार पर मौके पर टीम की सहायता से नशा तस्कर को काबू किया गया। नशा तस्कर की तलाशी ली गई जिसके पास से 21 नशे के प्रतिबंध इंजेक्शन बरामद हुए।जिसके संबंध में थाना मुंडकटी पलवल में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS ACT) के तहत अभियोग दर्ज किया गया।

फरीदाबाद यूनिट इंचार्ज क़ीमतीलाल ने बतलाया कि आरोपी को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी व जो भी अन्य व्यक्ति इस केस में संलिप्त होगा उनको भी हर हाल में काबू किया जाएगा। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फरीदाबाद के इंचार्ज उप निरीक्षक क़ीमतीलाल ने आम जन से अपील करते हुए बताया कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई देता है तो बेफिक्र होकर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर नंबर 90508–91508 पर सूचना दे सकते हैं सूचना देने वाले का नाम पता पूर्णता गुप्त रखा जाएगा।


होडल से ऋषि भारद्वाज की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement