हैवानियत: 3 साल की मासूम के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Sep 25, 2024 - 23:31
 0  49
हैवानियत: 3 साल की मासूम के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

Chhapra Bihar News INA.
छपरा में एक तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि बच्ची के साथ उसके ही स्कूल के एक शिक्षक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद से ही बच्ची के परिजन और मोहल्ले के लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपित की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले को लेकर बुधवार को रात में बच्ची के परिवार वालों एवं मोहल्ले के लोगों ने भगवान बाजार थाना चौक एवं नगर थाना के सामने हंगामा किया। भीड़ को देखते हुए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। हालांकि, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया गया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में जख्म होने कारण ब्लीडिंग नहीं रुक रही थी।

Also Read: Badlapur Encounter Case: CID कर सकती है आरोपित की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत की जांच

इसके बाद परिवार के लोग अंततः पुलिस की शरण में गए और भगवान बाजार थाना चौक पर जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी लोग नगर थाना पहुंचे। वहां भी लोगों ने जमकर हंगामा किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले एक संस्थान में पढ़ने वाली करीब 3 साल की बच्ची के साथ वहां के शिक्षक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसको लेकर बच्ची जब अपने घर पहुंची तो लोकराज की डर से परिवारवाले किसी को कुछ बताने से परहेज कर रहे थे। पीड़ित बच्ची की मां नगर थाने में न्याय की गुहार लगा रही है। बताया गया कि आरोपित की पहचान बच्ची द्वारा फोटो दिखाकर की गई है। इस संबंध में सदर एसडीपीओ राज किशोर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow