बलिया न्यूज़: काकोरी की घटना की शताब्दी वर्ष।

By INA News Desk
Aug 8, 2024 - 16:01
56 Views
बलिया न्यूज़: काकोरी की घटना की शताब्दी वर्ष।

Report-S.Asif Hussain zaidi

बलिया। काकोरी की घटना की शताब्दी वर्ष मनाए जाने के क्रम में शासन द्वारा स्कूली बच्चों में विविध प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा हैं l इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार काकोरी एक्शन ट्रेन समारोह पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज बलिया के सभागार में किया गया l

कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य डॉ.अखिलेश कुमार सिनहा एवं राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के कला अध्यापक डॉ. इफ्तेखार खान ने बताया के इस प्रतियोगिता में कुल 74 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बलिया, गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज, सनबीम स्कूल अगरसंडा एवं ज्ञानपीठिका स्कूल जिला बस्ती के बच्चों ने चढ़ बढ़कर हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित पोस्टर का निर्माण किया l

जिसमें सीनियर वर्ग में श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के अमन कुमार वर्मा एवं गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज की आनंदी यादव को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, सनबीम स्कूल अगगरसंडा की रिया सरोज एवं ज्ञानपीठिका स्कूल जीरा बस्ती  की अर्पण गुप्ता को द्वितीय स्थान के साथ ही जीजीआईसी की तपस्या सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ l  

इसे भी पढ़ें:- बलिया न्यूज़: फैसला- दहेज हत्या के पति अभियुक्त को आजीवन कारावास व जुर्माना भी।

जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक में केवल ज्ञानपीठिका स्कूल  जीराबस्ती के बच्चों ने प्रतिभाग किया,जिसमें अक्षय कुमार रावत को प्रथम, प्रीति प्रियदर्शनी को द्वितीय एवं अनन्या उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के कलाध्यापक मिथिलेश कुमार सिंह, सनबीम स्कूल अगरसंडा से नूरूल हक, ज्ञानपीठिका से शशि प्रभा सिंह एवं रोहित कुमार के साथ ही विद्यालय के सभी अध्यापक एवं कर्मचारीयों ने सहयोग किया इस प्रतियोगिता के समापन पर  विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर अखिलेश कुमार सिनहा ने काकोरी की घटना पर विस्तार से जानकारी दी और सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement