कानपुर न्यूज़: चेहल्लुम-ए- शोहदा ए कर्बला 26 अगस्त को। 

By INA News Desk
Aug 23, 2024 - 17:27
83 Views
कानपुर न्यूज़: चेहल्लुम-ए- शोहदा ए कर्बला 26 अगस्त को। 
Advertisement
Advertisement

कानपुर। वर्ष की भांति इस वर्ष भी इमामिया वेलफेयर कमेटी रजिस्टर द्वारा आवास विकास हंसपुरम मछरिया नौबस्ता कानपुर से इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम व 72 शहीदों का चेहल्लुम का जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होता हुआ मछरिया कर्बला तक जाएगा जुलूस की तैयारी को लेकर इमामिया वेलफेयर कमेटी की एक बैठक कमेटी कार्यालय 20 मछरिया में संपन्न हुई।

जिसकी अध्यक्षता सैयद जुल्फिकार हैदर ने की कमेटी के चेयरमैन सै.एम.आर.नकवी ने बताया कि 25 अगस्त इतवार की रात्रि 10:00 बजे मरहूम जाहिद अली साहब के अजाखाने में शब्बेदारी की मजलिस को बाराबंकी के मौलाना सैयद सलमान अब्बास साहब किताब करेंगे वह अंजुमन सिपाही अली अकबर आवास विकास नौहाखानी व सीनाजनी करेगी अगले दिन 26 अगस्त सोमवार को सुबह 10:00 चेल्लम जुलूस की मजलिस होगी जिसे लखनऊ के मौलाना फैज अब्बास मशहदी साहब खिताब करेंगे।

इसे भी पढ़ें:- कानपुर न्यूज़: याद किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद गुलाब सिंह लोधी।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सै. जुल्फिकार हैदर ने अंजुमन व कमेटी के सभी लोगों को जुलूस की जिम्मेदारी सौंपी व कहा कि इमाम हुसैन अलैहिससलाम के संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने की बात कही ! कमेटी के सचिव  साजिद हुसैन ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मातमी जुलूस को रहता है और हमारी कमेटी भी पूरा सहयोग प्रशासन का करती है।

बैठक में मुख्य रूप से  अरशद अब्बास, राशिद अली, निसार मेहंदी, तनवीर हसन, हुसैन, असगर मूसा, सरफराज हैदर, अदील नकवी, मिर्जा जाफर, शारिक आब्दी, गुलफाम हैदर, इमरान आब्दी, अम्मार हैदर, सैफ नक्वी, जैगम अब्बास, हबीब रजा, दिलदार हुसैन, मो. मेंहदी, आदि लोग मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement