हरदोई न्यूज़: प्रमुखों के अधिकारों का सीधा हनन, प्रमुख संघ इस दोहरी व्यवस्था का विरोध करता है- धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी
हरदोई: जिला पंचायत सभागार में प्रमुख संघ द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में विकास खंड के विकास का दारोमदार उठाने वाले क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों ने अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठाई। अधिकार बहाली न होने तक संघर्ष का एलान किया। प्रमुख संघ ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जिलाधिकारी को मांग पत्र भी सौंपा।
धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी, प्रदेश अध्यक्ष
जिसमे प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने बताया शासन की ओर से क्षेत्र पंचायत मनरेगा में एजेंसी के रूप में नामित है, इसके बावजूद कार्यक्रम अधिकारी के स्तर से इस शासनादेश का क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है, जो प्रमुखों के अधिकारों का सीधा हनन है। शासन ने क्षेत्र पंचायत निधि से करवाए जाने वाले विकास कार्यों का भुगतान ब्लाक प्रमुख एवं खंड विकास अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से करने का प्रविधान किया है, परंतु मनरेगा में मात्र खंड विकास अधिकारी भुगतान कर रहे हैं। कहा प्रमुख संघ इस दोहरी व्यवस्था का विरोध करता है।
प्रमुखों ने क्षेत्र पंचायत में कार्यरत खंड विकास अधिकारियों की सेवा पुस्तिका में चरित्र प्रविष्टि लेखन, अवकाश की अनुमति देने सहित अन्य अधिकारों की बहाली की मांग भी की। ब्लाक प्रमुख संघ ने प्रमुखों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का मानदेय बढ़ाए जाने, पेंशन दिए जाने, आउटसोर्सिंग से कर्मचारी तैनात करने, विकास खंड में कर्मचारियों के स्थानांतरण की संस्तुति का अधिकार दिए जाने, क्षेत्र पंचायत सदस्य का 25 लाख एवं प्रमुख को एक करोड़ का मृत्यु बीमा दिए जाने की मांग भी की।
इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: प्यार में पड़े मौसा ने भांजी को उतारा मौत के घाट, बोला - मानसी मेरी नहीं तो..., मौसा गिरफ्तार ।
प्रेस वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा पीके वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र, नवनियुक्त क्षेत्र पंचायत संघ प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह सेनानी, जिलाध्यक्ष प्रमुख संघ धर्मवीर सिंह पन्ने, शाहाबाद ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, पिहानी प्रमुख कुशी बाजपेयी, बावन प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, हरपालपुर प्रममुख अनोखे लाल, टोंडरपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम बाबू त्रिवेदी, सुरसा प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा, सांडी प्रमुख अनिल राजपूत, हरियावां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह सहित कई अन्य ब्लाक प्रमुख उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











