Hardoi News: मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ए.के. सिंह ने धियरई गौशाला का किया निरीक्षण, पानी चारे की व्यवस्था मिली दुरुस्त।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण में आश्रय स्थल पर भूसा - चारा, साफ सफाई, पानी आदि की व्यवस्था भी सही पाई गई।
हरदोई। जनपद के ग्राम पंचायत धियरई गौशाला का मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ए.के. सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण में आश्रय स्थल पर भूसा - चारा, साफ सफाई, पानी आदि की व्यवस्था भी सही मिली।
Also Read- Hardoi News: हरदोई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सपा पर साधा निशाना।
उन्होंने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। समय से टीकाकरण सहित अन्य पशु चिकित्सा संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि इस कार्य में लापरवाही न बरतें अन्यथा कार्रवाई होगी। पशुओं की टैगिंग टीकाकरण बंध्याकरण के संबंध में भी विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान रानू सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











