हरदोई न्यूज़: स्वच्छता सम्मान समारोह का आयोजन अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सुख सागर मिश्र मधुर की अध्यक्षता में किया गया। 

Jun 21, 2024 - 19:40
55 Views
हरदोई न्यूज़: स्वच्छता सम्मान समारोह का आयोजन अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सुख सागर मिश्र मधुर की अध्यक्षता में किया गया। 

हरदोई। अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों व कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद हरदोई द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के दृष्टिगत मनोनीत किए गए ब्रांड एंबेसडर को मनोनयन पत्र अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा मधुर द्वारा दिया गया।

उन्होंने कहा ब्रांड अम्बेसडर के सहयोग से  इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर पालिका परिषद हरदोई को उच्च रैंक प्राप्त होगी और सभी नियुक्त ब्रांड एंबेसडर से अपेक्षा की वह नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर मनोनीत किए गए ब्रांड एंबेसडर सचिन मिश्रा, पंकज अवस्थी, आनंद अवस्थी, डॉक्टर प्रदीप सिंह चौहान, अखिलेश सिकरवार, उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिक  वंदना गुप्ता, पारुल गुप्ता निवासी मंगली पुरवा, अनीशा बेगम, शबाना खातून निवासी- नुमाईश पुरवा, जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह, लेखा लिपिक विद्याभूषण सिंह आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow