हरदोई न्यूज़: “चुप्पी तोड़- हल्ला बोल” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले का तीसरा बाल मित्र केंद्र कोतवाली सुरसा का डीएम व एस पी ने किया उद्घाटन

By INA News Desk
Jul 13, 2024 - 18:12
90 Views
हरदोई न्यूज़: “चुप्पी तोड़- हल्ला बोल” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले का तीसरा बाल मित्र केंद्र कोतवाली सुरसा का डीएम व एस पी ने किया उद्घाटन
बाल मित्र केंद्र कोतवाली सुरसा का डीएम व एस पी ने किया उद्घाटन

हरदोई। समाधान अभियान एवं इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के साझा प्रयास “चुप्पी तोड़ -हल्ला बोल “ कार्यक्रम के अंतर्गत हरदोई जिले का तीसरा बाल मित्र केंद्र कोतवाली सुरसा का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी एवं जिला अधिकारी मंगला प्रसाद जी के कर कमलों से हुआ द्य पुलिस अधीक्षक द्वारा इस परियोजना को बहुत ही प्रभावशाली एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए उचित बतायाद्य उनका कहना है कि “चुप्पी तोड़- हल्ला बोल” परियोजना काफ़ी प्रभावी रूप से हरदोई में बाल सुरक्षा के लिए काम कर रही है। उन्होंने इस परियोजना को अपना पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिया द्य जिला अधिकारी ने  सबका उत्साह वर्धन किया। 

यह उत्तर प्रदेश में इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड द्वारा बनाया गया छठा और हरदोई जिले में तीसरा बाल मित्र केंद्र है। यह बाल यौन शोषण के खिलाफ इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड की सीएसआर पहलों में से एक है। इस अवसर पर इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड के ईएसजी और सीएसआर प्रमुख रामकृष्णन सुब्रमण्यम ने बताया कि यूपी पुलिस विभाग और अन्य सभी न्यायिक पदाधिकारियों का समर्थन प्रेरणा दायक है ,और उन्होंने बाल यौन शोषण को रोकने की इस कार्यक्रम में उनके बहुमूल्य समर्थन के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की कार्यक्रम में नगर क्षेत्र अधिकारी अंकित मिश्रा जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार जी चाइल्डलाइन से अनूप कुमार जी एवं बाल कल्याण समिति से अवनीश मिश्रा जी ने उपस्थित होकर अपना बहुमूल्य समय दिया। 

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: पंचायत उप चुनाव संपंन कराने हेतु निर्वाचन व सहा निर्वाचन अधिकारी नियुक्त-डीएम

समाधान अभियान संस्था की संस्थापक अर्चना अग्निहोत्री ने इस कार्यक्रम को अपनी शुभकामनाएं भेजी  समाधान अभियान की निदेशिकाएँ शीलम बाजपेई एवं सौम्या द्विवेदी ने उपस्थित रहकर बच्चों पर होने वाले बाल यौन शोषण के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए इसको पूर्ण रूप से रोकने के लिए अपनी कटिबद्धता व्यक्त करी इस मौके पर संस्था की ओर से वैभव श्रीवास्तव, सूरज शुक्ला एवं मृदुल अवस्थी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow