आरक्षण कोटा पुरा करने की मांग को लेकर आन्दोलन 22 से।

By INA News Desk
Jun 20, 2024 - 19:51
72 Views
आरक्षण कोटा पुरा करने की मांग को लेकर आन्दोलन 22 से।
Advertisement
Advertisement
  • सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायक सांसद के कार्यालयों में विछेगी खटिया, 22 को अमिताब बाजपेई व 25 को सुरेन्द मैथानी के कार्यालय में खटिया बिछाकर होगा प्रदर्शन। 

कानपुर | दिव्यांगजनों का सरकारी नौकरियों में आरक्षण कोटा पुरा करवाने, सामाजिक समानता कानून बनाकर नौकरी, रोजगार, स्वास्थ, शिक्षा, सुरक्षा की सौ फसदी गारन्टी देने की मांग को लेकर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों व सांसदो के कार्यालयों में खाट बिछाकर प्रदर्शन करेगी।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि आन्दोलन की शुरूआत कानपुर से होगी | उसके बाद पुरे देश में मांगों को लेकर आन्दोलन किया जाएगा। आन्दोलन की शुरूआत विपक्ष के विधायक अमिताब बाजपेई व सत्ता पक्ष के विधायक सुरेन्द मैथानी के यहाँ से होगी।

वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार दिव्यांगजन को आन्दोलन के लिये मजबुर कर रही है | दिव्यांगजन नौकरी, रोजगार, ईलाज व शिक्षा के लिये मारे मारे घुम रहे है | कानपुर उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला व मण्डल है एक भी प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के लिये सरकारी विद्यालय नहीं है| सरकारी विभागों में दिव्यांगजन के रिक्त पद हैं सरकार उन्हें भर नहीं रही है |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement