Deoband: हरियाणा की जीत पार्टी नीतियों की जीत - गजराज सिंह राणा

भाजपा अपने विकास और सुशासन के बल पर जनता के दिल पर राज करेगी।भाजपा का नारा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास भी कारगर सिद्ध हुआ है।

By INA News Desk
Oct 8, 2024 - 22:07
37 Views
Deoband: हरियाणा की जीत पार्टी नीतियों की जीत - गजराज सिंह राणा

Deoband News INA.

हरियाणा मे भाजपा की जीत  पर भाजपा नेता व पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा मे भाजपा की जीत पार्टी की नीतियों की जीत है। राणा ने कहा कि हरियाणा चुनाव मे भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की जीत है। उन्होने कहा कि हरियाणा मे अधिकांशत: लोगों को विश्वास था कि भाजपा अपने विकास और सुशासन के बल पर जनता के दिल पर राज करेगी।भाजपा का नारा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास भी कारगर सिद्ध हुआ है। उन्होने कहां कि कुछ जिम्मेदार चैनलों ने अपने पूर्व अनुमान मे भाजपा की हार का समाचार दिया था जो निराधार साबित हुआ है। गजराज सिंह राणा ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भी भाजपा सभी सीटों पर विजयी होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow