कानपुर न्यूज़: प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी कोई कार्यवाही पुलिस द्वारा नहीं की गई :धर्मेंद्र त्रिवेदी 

By INA News Desk
Jul 6, 2024 - 19:18
70 Views
कानपुर न्यूज़: प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी कोई कार्यवाही पुलिस द्वारा नहीं की गई :धर्मेंद्र त्रिवेदी 

कानपुर महानगर के सबसे व्यस्ततम नौबस्ता चौराहे में अवैध स्टैंड संचालक करन सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसकी गिरफ्तारी पुलिस निकाल लिए धर्मेंद्र त्रिवेदी अध्यक्ष कानपुर दक्षिण बस आपरेटर एसोसिएशन कानपुर महानगर ने बताया कि  इन अवैध स्टैंड के संदर्भ में मेरे द्वारा सैकड़ो प्रार्थना पत्र जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों को दिए गए की नौबस्ता चौराहे पर बड़े पैमाने पर अवैध स्टैंड का संचालन एवं अवैध गाड़ियों का संचालन हो रहा है लेकिन भ्रष्टाचार के चलते संबंधित थाना पुलिस उन पत्रों पर गलत रिपोर्ट लगाकर अधिकारियों को भेजती रही ।

स्टैंड एवं वसूली निरंतर जारी रही जबकि मेरे द्वारा वसूली के वर्चस्व में कभी भी स्थित खराब होने की आशंका पूर्व में कई बार व्यक्त की गई है लेकिन लगातार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी कोई कार्यवाही पुलिस द्वारा नहीं की गई जबकि नौबस्ता चौराहा एवं बर्राबाई पास चौराहे पर उपनिरीक्षक यातायात एवं संबंधित थाना पुलिस की जानकारी में एक एक गाड़ी का नंबर  रहता है।

इसे भी पढ़ें:- कानपुर न्यूज़: मोहर्रम का माह आते ही मजलिसो का आयोजन शुरू।

उसके बावजूद न स्टैंड बंद हुआ और ना वसूली जिसका खामियाजा  दिन दहाड़े करन सिंह की हत्या हुई जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी अवैध स्टैंड एवं अवैध गाड़ियों के संदर्भ में विगत दिनों आदेश जारी किया गया था लेकिन उन आदेशों को भी थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस धज्जियां  उड़ाती रही यदि मेरे प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई की गई होती तो शायद इतना बड़ा कांड हुआ नहीं होता ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement