कानपुर न्यूज़: नेत्र परीक्षण 56 बच्चों की निकली आंखें कमजोर।

By INA News Desk
Jul 6, 2024 - 19:23
59 Views
कानपुर न्यूज़: नेत्र परीक्षण 56 बच्चों की निकली आंखें कमजोर।
  • रोटरी क्लब सूर्या का कार्यक्रम जो कि समाज सेवा से जुड़ा हुआ है“स्वस्थ बच्चे स्वस्थ भारत”

कानपुर। हेल्थ चेकअप कैंप के लिए मोतीझील स्थित अपर प्राइमरी विद्यालय बेनाझाबर में डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का परीक्षण किया। डॉक्टरों की एक बड़ी टीम बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आज पहुंची कुल मिलाकर 85 बच्चों का  स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ ।

डॉक्टर शालिनी मोहन की टीम ने नेत्रों का परीक्षण किया और यह जानकर बड़ा ही आश्चर्य हुआ ज्यादातर बच्चों 56, की नजरे कमजोर हैं और उसमें से केवल एक बच्चा चश्मे का इस्तेमाल कर रहा था । कुछ बच्चों की आँखों में इन्फेक्शन तथा बिलनी की समस्या थी जिसके लिए उन्हें आयी ड्रॉप भी उपलब्ध कराई गई।

इसे भी पढ़ें:-  कानपुर न्यूज़: प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी कोई कार्यवाही पुलिस द्वारा नहीं की गई :धर्मेंद्र त्रिवेदी

आज डॉक्टर कुणाल सहाय जनरल फिजिशियन तथा डॉक्टर अरुणिमा डेंटिस्ट के द्वारा  भी बच्चों का विस्तृत परीक्षण किया गया और पाया गया कि ३३ बच्चों की दाँतों में इन्फेक्शन तथा केरिज़ की समस्या थी और एक तिहाई बच्चों में अनीमिया की समस्या थी और आधे से ज़्यादा बच्चे कम वज़न की समस्या से ग्रसित थे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह तथा प्रधानाचार्या  साहू पधारे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी सूर्या के अध्यक्ष रो विकास अग्रवाल  तथा सचिव रो आर के सफ्फड  की दिशा निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर अन्य रोटेरियन सदस्य जैसी रो संजीव गुप्ता ,रो आर के गर्ग, रो प्रदीप खंडेलवाल, रो अशोक खंडेलवाल , रो मनीष अग्रवाल , रो कौशल किशोर इत्यादि लोग रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement