कानपुर न्यूज़: दुर्घटना में फर्स्टऐड देखकर जीवन कैसे बचाया जाए सीखे पुलिस ने गुण। 

Jul 6, 2024 - 19:28
51 Views
कानपुर न्यूज़: दुर्घटना में फर्स्टऐड देखकर जीवन कैसे बचाया जाए सीखे पुलिस ने गुण। 

कानपुर। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस कमिश्नर के कार्यालय  सभगार में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कानपुर द्वारा प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण पुलिस इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को  दिया गया प्रशिक्षण मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन एवं मास्टर ट्रेनर रेड क्रॉस  द्वारा दिया गया।

प्रशिक्षण में लखन शुक्ला  ने बताया यदि कोई एक्सीडेंट या आपदा में घायल होता है तो हमें उसकी मदद करनी चाहिए जिसके लिए लुक लिसेन एंड फील पद्धति द्वारा मरीज की स्थिति को देखते हैं प्रशिक्षण में सीपीआर द्वारा  कृत्रिम श्वास देकर मरीज  के जीवन को कैसे बचाये का डेमो दिया गया।

किसी घटना दुर्घटना के तीन कारण लापरवाही अज्ञानता जल्दबाजी है घायलों के मरने का सबसे बड़ा कारण समय पर उन्हें फस्ट एड नहीं मिल पाती है यदि हम घायल को गोल्डन आवर में मदद दे सबसे पहले रक्तस्राव को रोके रक्तश्राव रोकने हेतु तिकोनी पट्टी का प्रयोग बताया गया सी पी आर द्वारा कृतिम श्वांस के माध्यम से जीवन बचाने के तरीके सिखाया।

इसे भी पढ़ें:- कानपुर न्यूज़: नेत्र परीक्षण 56 बच्चों की निकली आंखें कमजोर।

शुक्ला द्वारा सी पी आर के माध्यम से हृदय गति के मरीजों को कृतिम श्वास इलेक्ट्रिक अटेक बर्न एसिड बर्न में प्राथमिक उपचार का डेमो दिया गया,  साथ ही टू हैंडसीट थ्री हैंडसीट तथा फोर हैंडसीट द्वारा रेस्कू कर घायल को ट्रांसपोर्ट करने का लाइव डेमो दिया गया, इस दौरान  इंस्पेक्टर,सब इंस्पेक्टर,  पुलिस अफ़सर मौजूद रहे!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow