हापुड़ न्यूज़: जान लेने के इरादे से महिला अधिवक्ता पर फायरिंग।

Jul 6, 2024 - 19:37
127 Views
हापुड़ न्यूज़: जान लेने के इरादे से महिला अधिवक्ता पर फायरिंग।

हापुड़ कचहरी से घर लौटते समय महिला अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के तहत फायरिंग की गई। जिसमें अधिवक्ता घायल हो गई। महिला अधिवक्ता के अनुसार हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। मिली जानकारी अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चाकसेनपुर बाबूगढ़ निवासी शशिबाला पुत्री रमेश चंद्र हापुड़ कचहरी में प्रैक्टिस करती है। ऑफिस का कार्य समाप्त कर अपने घर लौट रही थी।

इसी दौरान एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आए जिन्होंने महिला अधिवक्ता को रास्ते में रोककर गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा निकालकर अधिवक्ता पर फायर कर दिया। जोकि उनके मोबाइल में लगा जिससे उनके मोबाइल के दो टुकड़े हो गए वहीं गोली के छर्रे उनकी जांघ पर भी लगे। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये।

महिला अधिवक्ता के अनुसार शुक्रवार शाम को वह कचहरी से घर लौट रही थी। वह जैसे ही ऑटो से उतरकर पैदल गांव जाने लगी तो बाईक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष के अनुसार गोली महिला के पेट को छूते हुए निकली है तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:-  सामने आई अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था की नई रिलीज डेट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म।

पुलिस पूछताछ में महिला अधिवक्ता का कहना है कि उसने कुछ आरोपियों के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कुछ असामाजिक व्यक्तियों को नामजद कराया गया था। जोकि मुझ से रंजिश रखते थे। वहीं मुकदमा वापस करने का दबाब बना रहे थे।

जिनमें आकाश, निशांत ने अपने साथियों के साथ पहले से घात लगाकर अवैध हथियार से उस पर हमला किया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
बताते चलें कि स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता थाने पहुंची। घायल अवस्था में महिला को देख पुलिस के होश उड़ गए। आनन फानन में पुलिस घायल अवस्था में पीड़िता को लेकर अस्पताल पहुंची। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला अधिवक्ता को मेरठ रेफर कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow