हापुड़ न्यूज़: पत्नी ने पति व उसकी प्रेमिका पर हत्या के प्रयास करने का आरोप, मुकदमा दर्ज। 

Jul 5, 2024 - 18:22
129 Views
हापुड़ न्यूज़: पत्नी ने पति व उसकी प्रेमिका पर हत्या के प्रयास करने का आरोप, मुकदमा दर्ज। 

हापुड़। पत्नी ने पति पर प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या का प्रयास करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। मिली जानकारी अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देते हुए बताया है कि उसका पति उसको दहेज के लिए परेशान करता है।

उसके अन्य महिला से भी संबंध है। जिनका विरोध करने पर पति व उसकी प्रेमिका ने रस्सी से गला घोटकर हत्या करने का प्रयास किया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी अनुसार ग्राम मुजफ्फरा बागड़पुर निवासी रूबी रानी ने पुलिस में दी तहरीर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी ससुराल थाना हापुड़ देहात के मोहल्ला चंडी ग्राम असौड़ा में रहती है।

इसे भी पढ़ें:-  अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का बदला रिलीज डेट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म।

तहरीर में बताया गया है कि 02 मई को अपने कमरे में अकेली थी। इसी दौरान उसका पति आकाश अपनी प्रेमिका के साथ घर आया। जिसका उसने विरोध किया तो दोनों उसको जबरन कमरे के अंदर ले गए और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से पीड़िता का रस्सी से गला घोंटने का प्रयास भी किया। उसने शोर मचाते हुए घर के बाहर भागकर अपनी जान बचाई।

पुलिस व परिवार से शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow