हापुड़ न्यूज़: सर्प दंश से दो मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम।

By INA News Desk
Jun 27, 2024 - 15:56
117 Views
हापुड़ न्यूज़: सर्प दंश से दो मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम।
Advertisement
Advertisement

हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र के कस्बा बक्सर निवासी दो मासूम बच्चों की पिलखुवा रिश्तेदारी में सर्प दंश से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मचा है।जोकि अपने माता-पिता के साथ पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव निडोरी रिश्तेदारी में गए हुए थे।

जिनको बुधवार रात्रि सोते समय जहरीले सर्प ने अपना शिकार बना लिया। जिसके बाद दोनों मासूमों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बच्चों के चिलाने पर परिजनों ने सर्प को एक बोतल में बंद कर लिया।मिली जानकारी अनुसार सिंभावली थाना क्षेत्र के कस्बा बक्सर ब्लॉक वाली गली निवासी शाहिद अपनी चार वर्षीय बेटी इनायत व दो वर्षीय बेटे साहिब और अपनी पत्नी के साथ पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव निडोरी अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था।

जहां बुधवार रात्रि में सोते समय दोनों बच्चों को सर्प ने दंश मार दिया। जिसके चलते तड़प -तडप कर दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों के चिल्लाने पर परिजनों की नींद खुल गई। लाइट जलाकर देखने पर नजदीक से ही एक जहरीला सांप गुजर रहा था।

उन्होंने आनन फानन में बच्चों तड़पते देख जहरीले सांप को काबू करते हुए उसे एक बोतल में बंद कर बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए एक नजदीकी चिकित्सक को दिखाया परंतु तब तक दोनों मासूमों की मौत हो चुकी थी। सर्प दंश से बच्चों की मौत से परिजन में कोहराम मच गया।

हादसे की जानकारी पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और परिजन को सांत्वना दी। वहीं जानकारी पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement