Hapur News: महिला आयोग सदस्या मनीषा अहलावत का हापुड़ दौरा- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई और दवाइयों पर जोर। 

तहसील धौलाना में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्या मनीषा अहलावत की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें ....

By INA News Desk
May 28, 2025 - 18:49
120 Views
Hapur News: महिला आयोग सदस्या मनीषा अहलावत का हापुड़ दौरा- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई और दवाइयों पर जोर। 

हापुड़। तहसील धौलाना में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्या मनीषा अहलावत की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद में हिंसा से पीड़ित 15 महिलाओं की जनसुनवाई की गई। इस दौरान पारिवारिक विवाद ,दहेज उत्पीड़न, मारपीट संबंधित, महिलाओं के केस आए जिनका राज्य महिला आयोग सदस्या द्वारा संबंधित थानों के प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शिकायती प्रार्थना पत्रों के तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में जनपद के उप जिलाधिकारी, धौलाना, क्षेत्राधिकारी पिलखुवा, प्रतिनिधि मुख्य चिकित्साधिकारी, महिला थाना प्रभारी, प्रतिनिधि जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Ayodhya News: कैसरगंज सांसद ने अयोध्या जिला चिकित्सालय अधीक्षक पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, हटाने और जांच की मांग।

जनसुनवाई के पश्चात कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय धौलाना का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें विद्यालय में साफ –सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया। इसी दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल साफ –सफाई एवं मरीज की सही से देखभाल करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ जिला प्रोवेशन कार्यालय से पंकज यादव कनिष्ठ सहायक,अमित संरक्षण अधिकारी, सोनिया प्रभारी वन स्टॉप सेंटर के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow