Hardoi News: पुण्यश्लोक अहिल्याबाई त्रिशताब्दी स्मृति अभियान- हरदोई में जिला पंचायत सम्मेलन का आयोजन। 

मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय....

May 28, 2025 - 18:38
35 Views
Hardoi News: पुण्यश्लोक अहिल्याबाई त्रिशताब्दी स्मृति अभियान- हरदोई में जिला पंचायत सम्मेलन का आयोजन। 

हरदोई। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत आज रसखान प्रेक्षागृह, हरदोई में जिला पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में असीम अरुण ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को महिला सशक्तीकरण और लोकहित के लिए समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने अहिल्याबाई की जीवन गाथा को मातृशक्तियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि उनके पथ पर चलकर बेटियां समाज में सम्मान व आत्मनिर्भरता को और सशक्त करेंगी।

सम्मेलन में विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने राष्ट्रहित में अहिल्याबाई के अविस्मरणीय योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा अनु मोर्चा पीके वर्मा, ब्लाक प्रमुख संघ प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप कुमार गुप्ता, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow